Skip to Content

नर्मदेश्वर शिवलिंग को उपहार या दान में देने का महत्व

7 October 2026 by
pankaj kewat
| No comments yet

नर्मदेश्वर शिवलिंग को उपहार या दान में देने का महत्व

एक शिव भक्त के लिए असली नर्मदेश्वर शिवलिंग का उपहार या दान के रूप में मिलना बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। मान्यता है कि नर्मदेश्वर शिवलिंग से बड़ा कोई उपहार नहीं है, और इसे दान करने से बड़ा कोई दान नहीं है। इस लेख में हम पहले उस व्यक्ति के बारे में बात करेंगे जो शिवलिंग भेंट करता है, फिर उस व्यक्ति के बारे में जिसे यह प्राप्त होता है।

शिवलिंग भेंट करने वाले को क्या लाभ माना जाता है?

जब कोई व्यक्ति प्रेमपूर्वक नर्मदेश्वर शिवलिंग किसी को भेंट करता है, तो प्राप्तकर्ता प्रतिदिन पूजा के माध्यम से उसे याद करता है। मान्यता के अनुसार, जब भी वह व्यक्ति शिवलिंग की पूजा करता है, उसके पुण्य का एक भाग देने वाले को भी प्राप्त होता है।

सरल शब्दों में, एक बार नर्मदेश्वर शिवलिंग दान या उपहार में देने पर, जब तक उसकी पूजा होती रहती है, तब तक देने वाले को उसका पुण्य फल मिलता रहता है। ईश्वर की कृपा पाने का यह एक सरल और श्रेष्ठ मार्ग माना गया है।

शिवलिंग प्राप्त करने वाले की भावना

जिसे नर्मदेश्वर शिवलिंग प्राप्त होता है, वह प्रतिदिन भगवान शिव से आपके कल्याण की प्रार्थना करता है और आपके प्रति आभार व्यक्त करता है। मान्यता है कि जब भगवान शिव इस प्रार्थना को स्वीकार करते हैं, तब देने वाले की उन्नति तेज़ गति से होती है।

क्या नर्मदेश्वर शिवलिंग दान में दिया जा सकता है?

जी हाँ, नर्मदेश्वर शिवलिंग दान में अवश्य दिया जा सकता है। इसे संसार के श्रेष्ठ दानों में गिना जाता है, क्योंकि इसके माध्यम से हम भगवान को एक और घर में स्थापित करने में सहयोग करते हैं। जहाँ भी भगवान की स्थापना होती है और उसमें हमारा थोड़ा-सा भी योगदान होता है, वहाँ जब तक उस शिवलिंग की पूजा होती है, तब तक हमें उसके पुण्य फल की प्राप्ति होती रहती है।

नर्मदेश्वर शिवलिंग उपहार में कब देना चाहिए?

यह उपहार किसी भी समय दिया जा सकता है। मित्र, परिजन, भाई-बहन, कोई सगा-संबंधी या कोई भी परिचित, जिससे आपका विशेष संबंध हो, उन्हें आप यह शिवलिंग भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा इन अवसरों पर भी यह एक उत्तम उपहार है:

  • जन्मदिन या किसी विशेष दिन पर
  • गृह प्रवेश पर
  • नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन को
  • महाशिवरात्रि के दिन किसी विशेष व्यक्ति को
  • सावन के पूरे महीने में किसी भी दिन
  • किसी के घर बहुत दिनों बाद जाने पर

किसे कौन-सा नर्मदेश्वर शिवलिंग दें?

नर्मदेश्वर शिवलिंग के कई प्रकार होते हैं। किस व्यक्ति को किस प्रकार का शिवलिंग देना उचित रहेगा, इसकी जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए नंबर पर हमें WhatsApp संदेश भेज सकते हैं या कॉल कर सकते हैं। हम आपको पूरी जानकारी उपलब्ध कराएँगे।

Massege Us One 9685290529

Sign in to leave a comment